न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार कोर्ट में ‘जमानत का काला खेल’ बेनकाब: पैसों के दम पर फर्जी शपथपत्र देकर बचाते थे मुलजिम, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 पेशेवर जमानती गिरफ्तार—अब खुद के लिए तलाशेंगे जमानत!”

“हरिद्वार कोर्ट में ‘जमानत का काला खेल’ बेनकाब: पैसों के दम पर फर्जी शपथपत्र देकर बचाते थे मुलजिम, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 पेशेवर जमानती गिरफ्तार—अब खुद के लिए तलाशेंगे जमानत!”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। जनपद में न्यायिक प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार फर्जी पेशेवर जमानतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित रोशनाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय से जुड़ा है, जहां सुनवाई के दौरान जमानत प्रक्रिया में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को CJM न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई के दौरान चार व्यक्ति अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत लेने पहुंचे थे। इनमें उज्ज्वल सिंह, नरेश प्रताप बहुगुणा, नरेश पुत्र चंद्रमण और कमलेश शामिल हैं। सभी ने खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए जमानती के रूप में पेश किया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय को संदेह हुआ, जिसके बाद प्रस्तुत दस्तावेजों और कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं, जो अलग-अलग मामलों में लगातार जमानत लेते रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि इन्होंने अपने शपथपत्र में पूर्व में ली गई जमानतों का कोई उल्लेख नहीं किया, जिससे न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया गया।न्यायालय ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना सिडकुल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के साथ छल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ  “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का महाप्रहार: गौकशी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की गाज, सरगना समेत 3 आरोपी दबोचे—पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 3 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 3 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1573