न्यूज़ फ्लैश
“कर्मचारियों की मांगों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन! CM धामी ने संगठनों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के सख्त निर्देश” “ऑटो चलाकर बेटे के सपनों को दी उड़ान, अब IIT दिल्ली से डॉ. प्रियंक ने हासिल की Ph.D.; पिता सुशील की आंखों में छलके गर्व के आंसू, हरिद्वार का नाम किया रोशन” “कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश” “कांवड़ के बाद कुंभ की रणभेरी! बारिश में भी मैदान में उतरीं मेलाधिकारी सोनिका, हर की पैड़ी से सूखी नदी तक तैयारियों का लिया जायजा” “तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार”
Home » दुःखद » “गृह क्लेश बना जानलेवा: भगवानपुर के डाडा जलालपुर में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर दी जान”

“गृह क्लेश बना जानलेवा: भगवानपुर के डाडा जलालपुर में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर दी जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह (गृह क्लेश) से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली संजों नाम की महिला का पिछले कुछ समय से घर में विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया।

हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव रोथाण ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 7 6 1
Users Today : 8
Users Yesterday : 724
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 7 6 1
Users Today : 8
Users Yesterday : 724