न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई: सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य संचालक फरार”

“हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई: सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य संचालक फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के आधार पर दिनांक 23 जून 2025 को रुड़की स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई।पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं, दो पुरुष और होटल मैनेजर सहित कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि होटल को सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता और उसका साझेदार निशांत द्वारा लीज पर लिया गया था। ये दोनों पिछले तीन वर्षों से इस होटल में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। आरोपियों में शामिल दलाल महिला और नीरज शर्मा पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामलों में जेल जा चुके हैं और इस गोरखधंधे में लगातार सक्रिय थे।पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। हालांकि होटल संचालक सूरज और उसका साथी निशांत मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।हिरासत में लिए गए आरोपियों में अफजाल पुत्र जाहिद, मोहसिन पुत्र इब्राहिम, होटल मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा, तथा तीन महिलाएं शामिल हैं।

सभी को थाना गंगनहर लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत के नेतृत्व में एएसआई देवेंद्र कुमार, हे.का. राकेश कुमार, महिला हे.का. बीना गोदियाल, का. मुकेश कुमार, का. जयराज भंडारी और का. दीपक चंद्र की टीम शामिल रही।

पुलिस ने क्षेत्र में ऐसे गैरकानूनी कार्यों पर कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

ALSO READ  "देहरादून में विक्रम वाहनों की सख्त जांच शुरू: रेंजर्स ग्राउंड में ड्राइवर-वाहन सत्यापन अभियान, पहले दिन 142 विक्रम परखी गईं, अनफिट वाहनों पर कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 6
Users Today : 483
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 6
Users Today : 483
Users Yesterday : 1033