न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » ऐलान » “मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, विकास को मिलेगा नया आयाम”

“मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, विकास को मिलेगा नया आयाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव विकसित करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर इन गांवों में समग्र विकास, आजीविका संवर्द्धन और बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन गांवों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मौनपालन, डेयरी विकास और मशरूम उत्पादन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए इंटीग्रेटेड एप्रोच के तहत विकास कार्य किए जाएं। गांवों को स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली के अनुरूप सुसज्जित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए व्यवस्था विकसित की जाए और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत कर आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। सौर ऊर्जा के माध्यम से गांवों को स्वावलंबी बनाने की बात भी कही गई।

बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान, तथा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हरिपुर कालसी घाट, हनोल और जागेश्वर मास्टर प्लान पर तेजी से काम करने और यात्रा मार्गों से जुड़े गांवों को होमस्टे योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  “सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान – पैक्स होंगे कंप्यूटरीकृत, नियुक्तियों में पारदर्शिता, 50 हजार महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 1
Users Today : 696
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 1
Users Today : 696
Users Yesterday : 1179