न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » कार्यवाही » “देहरादून में विक्रम वाहनों की सख्त जांच शुरू: रेंजर्स ग्राउंड में ड्राइवर-वाहन सत्यापन अभियान, पहले दिन 142 विक्रम परखी गईं, अनफिट वाहनों पर कार्रवाई”

“देहरादून में विक्रम वाहनों की सख्त जांच शुरू: रेंजर्स ग्राउंड में ड्राइवर-वाहन सत्यापन अभियान, पहले दिन 142 विक्रम परखी गईं, अनफिट वाहनों पर कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहनों और उनके चालकों का सत्यापन अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान सोमवार तक चलेगा। पहले दिन कुल 142 विक्रम वाहनों और चालकों का सत्यापन किया गया। इस दौरान वाहनों की भौतिक जांच की गई और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।जांच में सभी मानकों पर खरे उतरने वाले चालकों को परिचय पत्र जारी किए गए, वहीं सत्यापित पाए गए विक्रम वाहनों पर विशेष “सत्यापित” स्टीकर लगाए गए। जांच के दौरान पांच विक्रम वाहन अनफिट पाए गए, जिन्हें मौके से वापस लौटा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन वाहनों का दोबारा सत्यापन तभी किया जाएगा, जब उनमें पाई गई कमियों को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा।आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, देहरादून शहर में कुल 514 विक्रम वाहन संचालित हो रहे हैं और सभी का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से चालकों का रिकॉर्ड अपडेट होगा और शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

ALSO READ  गंगा किनारे शराब पीना पड़ा महंगा, हरिद्वार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 1
Users Today : 114
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 1
Users Today : 114
Users Yesterday : 930