न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » कार्यवाही » “अब लापरवाही नहीं चलेगी! टिहरी–चम्बा की सड़कों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप — 39 चालान, 4 वाहन सीज, नशेड़ी चालक सलाखों के पीछे”

“अब लापरवाही नहीं चलेगी! टिहरी–चम्बा की सड़कों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप — 39 चालान, 4 वाहन सीज, नशेड़ी चालक सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल टिहरी–चम्बा क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी नंबर प्लेट के अभाव तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालन जैसे मामलों में कुल 39 वाहनों के चालान किए गए तथा 04 वाहनों को सीज/बंद किया गया।इसके अतिरिक्त एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।

अभियान में पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक रवि कुमार तथा परिवहन विभाग की ओर से प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा सुरक्षित एवं संयमित गति से वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

ALSO READ  "सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार चल रहा तीसरा आरोपी शुभम भी मेरठ से गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811