न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » पहल » “तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ-सुंदर बनाने की बड़ी पहल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किया महा स्वच्छता पखवाड़े का विस्तृत रोस्टर, 16 से 31 जनवरी तक हर विभाग मैदान में”

“तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ-सुंदर बनाने की बड़ी पहल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किया महा स्वच्छता पखवाड़े का विस्तृत रोस्टर, 16 से 31 जनवरी तक हर विभाग मैदान में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने एवं मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आज 16 जनवरी से 31 जनवरी तक महा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा।जिसके लिए रोस्टर जारी किया गया है।

जारी रोस्टर के अनुसार आज 16 जनवरी एवं 17 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकियों में विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।दिनांक 17 जनवरी को उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग हरिद्वार के नेतृत्व में समस्त वन क्षेत्रों एवं आसपास प्रवेश द्वारों में सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दिनांक 18 जनवरी को सचिव एचआरडीए के नेतृत्व में एचआरडीए क्षेत्रांतर्गत आने वाले समस्त मुख्य स्थानों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। दिनांक 19 जनवरी को कमांडेंट फायर/पीएससी के नेतृत्व में जनपदीय कार्यालय एवं कार्य क्षेत्रांतर्गत स्वच्छ अभियान चलाया जाएगा। दिनांक 20 जनवरी को ट्रैफिक पुलिस द्वारा समस्त चौराहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।दिनांक 21 जनवरी को रेलवे प्रशासन /आरएम परिवहन निगम द्वारा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ट्रैक के आसपास किनारों तथा बस स्टैंड परिसर एवं बस, स्टॉप पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।दिनांक 22 जनवरी को सहायक आयुक्त वाणिज्य कर हरिद्वार/रुड़की द्वारा जनपद में स्थापित वाणिज्य कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। 23 जनवरी को सहायक आयुक्त परिवहन प्रवर्तन/प्रशासन हरिद्वार एवं रुड़की द्वारा जनपद के सभी राजमार्गो,चेकपोस्टों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 24 जनवरी को परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई रुड़की नजीबाबाद द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो के साथ साथ सर्विस लाइन एवं फ्लाईओवरों के आस पास/किनारों पर सफाई अभियान चलाते हुए साइनेज एवं अवरोधकों की मरम्मत आदि कार्य करेंगे। 25 जनवरी को अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के आरओडबलू पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए साइनेज एवं गति अवरोधकों की मरम्मत आदि कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। 26 जनवरी को सहायक परियोजना निर्देशक के नेतृत्व में एनआरएलएम /एनयूएलएम द्वारा समस्त विकास खंडों में गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 27 जनवरी को अधिशासी अभियंता सिंचाई/लघु सिंचाई एवं नलकूप खंड द्वारा समस्त जल स्रोतों, रजवाहे, नहरों के साथ साथ जनपद में स्थापित समस्त नलकूप भवनों के आस पास सफाई अभियान चलाया जायेगा। 28 जनवरी को सहायक निर्देशक दुग्ध एवं सहायक आयुक्त गन्ना द्वारा समस्त गौशालाओ,कृषकों,दुग्ध समितियों एवं दुग्ध डेयरी केंद्रों तथा समस्त गन्ना समितियों, तोल केंद्रों,चीनी मिलो एवं विभाग द्वारा निर्मित मार्गो पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 29 जनवरी को समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार द्वारा सभी अनुसांगिक इकाइयों,ग्रामीण शहरी,आश्रम पद्धति, विद्यालयों एवं बालगृहों आदि परिसरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 30 जनवरी को जिला सेवा योजन अधिकारी द्वारा अपने कार्य क्षेत्रांतर्गत आने वाले संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 31 जनवरी 2026 को जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जीएम डीआईसी एवं आरएम सिडकुल द्वारा जनपद के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के द्वारा स्वच्छता संदेश प्रसारित करते हुए समस्त खेल मैदानों एवं आस पास मुख्य द्वार तथा जनपद के सभी औद्योगिग क्षेत्रों के आस पास एवं उद्यमियों के सहयोग से विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

ALSO READ  "डीएम आशीष चौहान की संवेदनशील पहल: अब गंभीर बीमारियों से जूझते बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी जिंदगी बचाने में बाधा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811