न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » ” हरिद्वार में विजिलेंस का करारा प्रहार: DSO की कुर्सी से सीधे हवालात तक का सफर, ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए दो, दफ्तर में मचा भूचाल”

” हरिद्वार में विजिलेंस का करारा प्रहार: DSO की कुर्सी से सीधे हवालात तक का सफर, ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए दो, दफ्तर में मचा भूचाल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही की गई, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी ने एक राशन डीलर से किसी कार्य के बदले ₹50,000 की अवैध मांग की थी। पीड़ित राशन डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। तय रकम लेते ही विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी और सहायक से विजिलेंस टीम गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हरिद्वार और देहरादून में विजिलेंस द्वारा रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विजिलेंस भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हरिद्वार जिले में एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों से साफ है कि भ्रष्टाचार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त धमाका: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर करारा वार, 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का भी हुआ बड़ा खुलासा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 6
Users Today : 239
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 6
Users Today : 239
Users Yesterday : 930