न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » कार्यवाही » “मकर संक्रांति से पहले हरिद्वार में चाइनीज मांझा पर निगम का शिकंजा — ज्वालापुर में छापेमारी, 30 चालान, ₹6,300 जुर्माना; दुकानदारों को सख्त चेतावनी”

“मकर संक्रांति से पहले हरिद्वार में चाइनीज मांझा पर निगम का शिकंजा — ज्वालापुर में छापेमारी, 30 चालान, ₹6,300 जुर्माना; दुकानदारों को सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मकर संक्रांति और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम हरिद्वार पूरी तरह मुस्तैद है। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को ज्वालापुर क्षेत्र में सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया।

दुकानों की तलाशी और कड़ी चेतावनी

अभियान के दौरान टीम ने ज्वालापुर स्थित ईदगाह रोड की विभिन्न पतंग दुकानों पर अचानक छापेमारी की। दुकानों में रखे स्टॉक की बारीकी से जांच की गई और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (प्लास्टिक/सिंथेटिक धागा) बेचते हुए पाया गया, तो उनके विरुद्ध भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गंदगी व सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान नगर निगम ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त रुख अपनाया। गंदगी फैलाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के मामलों में कुल 30 चालान किए गए, जिनसे ₹6,300 का जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया गया। अभियान के तहत नगर निगम की ओर से उद्घोषणा करवाई गई, जिसमें आमजन से अपील की गई कि वे न तो चाइनीज मांझा खरीदें और न ही इसका उपयोग करें, क्योंकि यह पक्षियों, इंसानों और पर्यावरणतीनों के लिए गंभीर खतरा है।इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सुनील कुमार, विकास चौधरी, धीरेन्द्र सेमवाल तथा सफाई नायक राजेश कुमार, बंटी कुमार तथा पार्षद प्रतिनिधि आरिफ अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। “हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि जनमानस को इस जानलेवा धागे के प्रति जागरूक करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।”

ALSO READ  खुली दवाइयों की बिक्री पर ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई, खड़खड़ी के मेडिकल स्टोरों में मिली अनियमितताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 9
Users Today : 112
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 9
Users Today : 112
Users Yesterday : 930