न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मुजफ्फरनगर में STF का बड़ा एक्शन! ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दिनेश कुमार गिरफ्तार, ज्वालापुर गैंगस्टर केस में था लंबे समय से फरार BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले- मेहनत और प्रतिभा से बन रहा युवाओं का भविष्य BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:मुजफ्फरनगर में STF का बड़ा एक्शन! ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दिनेश कुमार गिरफ्तार, ज्वालापुर गैंगस्टर केस में था लंबे समय से फरार

BIG BREAKING:मुजफ्फरनगर में STF का बड़ा एक्शन! ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दिनेश कुमार गिरफ्तार, ज्वालापुर गैंगस्टर केस में था लंबे समय से फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

STF के मुताबिक आरोपी थाना ज्वालापुर, हरिद्वार में दर्ज मुकदमा संख्या 671/2023 के तहत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से NBW तथा धारा 84 BNSS के तहत कार्रवाई भी जारी थी। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

STF टीम ने आरोपी की लगातार पतारसी-सुरागरसी के साथ तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान उसकी लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र में चिन्हित हुई। सूचना मिलते ही STF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक धाराओं में तीन अभियोग भी दर्ज हैं। STF की कार्रवाई के बाद आरोपी को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "मासूमियत पर दरिंदगी का साया: म्यूजिक टीचर ने नाबालिग से की घिनौनी हरकत, देहरादून पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 5 6 8
Users Today : 51
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 5 6 8
Users Today : 51
Users Yesterday : 685