न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » शिवालिक नगर में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में वाहन चोर गिरफ्तार, नशे की लत में करता था चोरी

शिवालिक नगर में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में वाहन चोर गिरफ्तार, नशे की लत में करता था चोरी

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रानीपुर में 25 जुलाई 2025 को रामधाम कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 26 जुलाई की रात मिलिट्री फार्म, शिवालिक नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी शुभम कश्यप को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत, हे0का0 प्रदीप अतवाड़िया और कानि0 कुंवर राणा शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो शातिर तस्कर रंगे हाथ दबोचे!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930