न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मुजफ्फरनगर में STF का बड़ा एक्शन! ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दिनेश कुमार गिरफ्तार, ज्वालापुर गैंगस्टर केस में था लंबे समय से फरार BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले- मेहनत और प्रतिभा से बन रहा युवाओं का भविष्य BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
Home » बैठक » BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन

BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज़ आलम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, हरिद्वार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर महालेखाकार का स्वागत किया। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "BIG BREAKING:एसआईआर अभियान पर मंथन: हरिद्वार में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर"

बैठक में महालेखाकार ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट का उपयोग केवल स्वीकृत मद एवं लेखा शीर्षक के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं में ही किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित प्रत्येक भुगतान पूर्ण पारदर्शिता, वित्तीय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार के बच्चों की शिक्षा में नई रोशनी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्मार्ट क्लासरूम, रीडिंग रूम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सजेगा उज्ज्वल कल"

महालेखाकार ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं वित्तीय भुगतान के लिए यदि किसी विभाग को बैंक खाता खोलने की आवश्यकता होती है तो वित्त विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही सेविंग अकाउंट खोला जाए तथा सभी वित्तीय लेन-देन नियमानुसार किए जाएं।

ALSO READ  Kaliyar:758 वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफसरों को दो टूक—जायरीनों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य सरकारी वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, लेखा मिलान (Reconciliation) की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा लेखांकन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने महालेखाकार को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का संबंधित अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनपद में वित्तीय प्रबंधन और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने महालेखाकार को कोषागार से संबंधित वित्तीय मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई

ALSO READ  "खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य 'सिक्योरिटी गार्ड्स', ट्रेनिंग में खा ली कसम—'अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'"

बैठक में महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड देहरादून की निरीक्षण टीम द्वारा कोषागार हरिद्वार का अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, निरीक्षण अधिकारी अविनाश रंजन, वरिष्ठ लेखाकार बृजेश कुमार,सहायक लेखा अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा तथा लेखाकार नितेश चौहान सहित महालेखाकार के अधिकारी,जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 5 3 7
Users Today : 20
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 5 3 7
Users Today : 20
Users Yesterday : 685