न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले- मेहनत और प्रतिभा से बन रहा युवाओं का भविष्य BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक

BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडेय एवंजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन  की टीमों द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

ALSO READ  हरिद्वार में गैंगस्टर गिरोह का बड़ा खेल खत्म! ज्वालापुर-बहादराबाद पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, फर्जी ट्रस्ट–जमीन घोटाले के 3 किंगपिन धरे

उन्होंने बताया कि उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के समीप दूध सप्लाई वाहनों एवं सराय रोड स्थित होलसेल एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले दूध के पांच नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए तथा बिना फूड लाइसेंस के कार्य कर रहे दो मिल्क सप्लायरों को नोटिस जारी किया गया।

ALSO READ  बिन बुलाए शादी में घुसे युवक, ग्रामीणों ने कराई बर्तन सफाई, वीडियो वायरल

कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट की शिकायत मिलने पर सराय रोड स्थित चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टोरेज, चिलिंग चैंबर, सप्लाई वाहनों तथा संबंधित बैच नंबर से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। डिस्ट्रीब्यूटर को निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच नंबर की बाजार में उपलब्ध सभी चॉकलेट तत्काल हटाई जाएं तथा अनुपालन रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उक्त बैच नंबर की चॉकलेट की बिक्री एवं आपूर्ति पर तत्काल रोक लगा दी गई और तापमान नियंत्रित वाहनों से ही चॉकलेट की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। मौके पर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के दो नमूने भी जांच हेतु लिए गए।

ALSO READ  नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग की आशंका पर हरिद्वार के तिबड़ी क्षेत्र में औषधि विभाग व पुलिस का संयुक्त औचक निरीक्षण, कई मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं उजागर

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा कनखल क्षेत्र स्थित डेयरियों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर का एक तथा मावा का एक नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए लिया गया।

वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने रुड़की शहर के होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पनीर का एक नमूना लिया गया तथा होटल संचालकों को खाद्य निर्माण में केवल पैक्ड पनीर का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  हरिद्वार में दहेज कांड का खुलासा: शादी के 3 साल बाद बहू की हत्या, आरोपी पति सागर खेड़ी पुल से दबोचा गया

सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनपद हरिद्वार में कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए हैं। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 4 6 7
Users Today : 635
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 4 6 7
Users Today : 635
Users Yesterday : 694