न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में सरेआम हाईवोल्टेज ड्रामा! राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर बवाल, हरिद्वार पुलिस ने चार को हिरासत में लिया”

“हरिद्वार में सरेआम हाईवोल्टेज ड्रामा! राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर बवाल, हरिद्वार पुलिस ने चार को हिरासत में लिया”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को हिरासत में लिया।

यह कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की।

पुलिस के अनुसार, मायापुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की चेकिंग तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे।

इसी दौरान रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती मिलीं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद कर रहे थे, जिसके चलते झगड़ा बढ़ गया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर शांति भंग होने से पहले दोनों पक्षों की चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126, 135 एवं 170 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ALSO READ  हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861