न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » बैठक » धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्होंने सहकारी क्षेत्र को और अधिक मजबूत और प्रभावशाली बनाने हेतु कई अहम दिशा-निर्देश दिए।मंत्री रावत ने अधिकारियों को आवासीय समितियों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को समयबद्ध सेवाएं और सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे लोगों का विश्वास सहकारिता व्यवस्था में और मजबूत हो।इसके साथ ही उन्होंने ब्याज मुक्त ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों और जरूरतमंदों तक पहुँचाने पर बल दिया। सभी जिलों में सहकारिता मेले आयोजित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से लोगों को सहकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जोड़ा जाना चाहिए।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून से 15 जुलाई तक राज्य भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान में सहकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचे, इसके लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने की बात भी कही।

ALSO READ  "धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू: नए मंत्रियों का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 2 8 4
Users Today : 630
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 2 8 4
Users Today : 630
Users Yesterday : 951