न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » बैठक » “हरिद्वार के बच्चों की शिक्षा में नई रोशनी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्मार्ट क्लासरूम, रीडिंग रूम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सजेगा उज्ज्वल कल”

“हरिद्वार के बच्चों की शिक्षा में नई रोशनी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्मार्ट क्लासरूम, रीडिंग रूम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सजेगा उज्ज्वल कल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने, स्वच्छ एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने तथा नियमित बौद्धिक परीक्षण कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट का समय पर नियमानुसार उपयोग हो तथा शैक्षिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।उन्होंने सभी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, शिक्षकों को लगन व मेहनत से कार्य करने, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण कार्य, रीडिंग रूम, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट टीवी स्थापित करने के निर्देश दिए। सभी क्रय कार्य जेएम पोर्टल के माध्यम से करने को कहा।जिलाधिकारी ने जीर्ण-शीर्ण भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कर ध्वस्तीकरण कराने, चारदीवारी निर्माण कार्य मनरेगा से कराने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएसआर संस्थाओं और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने स्लाइड शो के माध्यम से जनपद में चल रही योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,

जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, खंड व उप शिक्षा अधिकारी, परियोजना कार्यालय के समन्वयक, कार्मिक तथा शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 4
Users Today : 37
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 4
Users Today : 37
Users Yesterday : 938