(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। हरिद्वार के सुल्तानपुर में यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच तेज हो गई है।
एसआईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी टीम के साथ देर रात आरोपी खालिद के घर पहुंचीं और तीन घंटे से अधिक समय तक सख्त पूछताछ की।
इस दौरान खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग गहन सवाल-जवाब किए गए। टीम ने घर की तलाशी लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
जया बलूनी ने स्पष्ट किया कि खालिद की बहन द्वारा मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र अब तक नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ जारी रहेगी। देर रात हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जांच के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। एसआईटी का कहना है कि जब तक सभी बयानों में समानता नहीं आती, तब तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा। यह कदम पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है।








































Users Today : 326
Users Yesterday : 1368






