न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हड़कंप » ???? हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात! गाजीवाली में महिला की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर हाईवे किनारे फेंका — पहचान छिपाने की साजिश का शक, जांच में जुटी पुलिस

???? हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात! गाजीवाली में महिला की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर हाईवे किनारे फेंका — पहचान छिपाने की साजिश का शक, जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/श्यामपुर। गाजीवाली क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हत्यारों ने महिला के शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से हाईवे किनारे फेंक कर जला दिया है। जिसके कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित तमाम आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
​मामले की जांच में श्यामपुर पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है, क्योंकि शव को बुरी तरह से जलाया गया है। पुलिस आसपास के थानों और जिलों से भी संपर्क साधकर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पूरी यह जल चुका है।
​पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

 

ALSO READ  मंगलौर के मोहल्ला किला में रिक्शा विवाद बना बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, राहगीर घायल, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930