(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 22 मई 2025 की रात कोतवाली नगर क्षेत्र में अलकनंदा घाट पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को दो नाबालिग किशोरियाँ संदिग्ध अवस्था में घूमती मिलीं।
पूछताछ में स्पष्ट जवाब न मिलने पर पुलिस ने गहनता से जानकारी ली, जिसमें पता चला कि दोनों लड़कियाँ बल्लभगढ़ (दिल्ली) से बिना बताए हरिद्वार घूमने आई थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को कोतवाली लाकर परिजनों से संपर्क किया।

परिजन जब हरिद्वार पहुंचे, तो दोनों बच्चियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।








































Users Today : 24
Users Yesterday : 456
