न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » सफलता » रुड़की से स्कूल के बहाने निकलीं तीन नाबालिग बच्चियां, मथुरा रेलवे स्टेशन से सकुशल मिलीं — मां की डांट से नाराज होकर पहुंच गईं सैकड़ों किलोमीटर दूर!

रुड़की से स्कूल के बहाने निकलीं तीन नाबालिग बच्चियां, मथुरा रेलवे स्टेशन से सकुशल मिलीं — मां की डांट से नाराज होकर पहुंच गईं सैकड़ों किलोमीटर दूर!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। 31 अक्टूबर को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत निवासरत महिला ने सूचना दी कि उनकी क्रमशः 12 और 14वर्षीय बेटियां और उनकी एक दोस्त सुबह घर से स्कूल के जाने के लिए चली गई थी जो कि रात होने के बाद भी वापस नही आई। हमारे द्वारा काफी तालाश की गई लेकिन कही भी पता नही चला।  सूचना पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने टीम गठित करते हुए बच्चियों की 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी के सख्त निर्देश जारी किए। गुमशुदा की तालाश के लिए जोर शोर से जुटी पुलिस टीमो के द्वारा कन्या इण्टर कालेज में शिक्षिकाओ से पूछताछ और गुमशुदा किशोरियों की दोस्तो से पूछताछ के साथ साथ मैनुअल पुलिसिंग, एवं इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी व विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाकर 01नवंबर को गुमशुदा तीनों बालिकाओं को मथुरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया।

बालिकाओ ने पूछताछ में बताया गया कि माता-पिता के बीच अनबन और झगड़ा होने के चलते उनकी मां बालिकाओ को डांटती तथा झगड़ती थी। अन्य गुमशुदा बालिका भी सुबह जल्दी नही उठने के कारण मिलने वाली डांट और थप्पड़ के चलते अपने मां बाप से नाराज थी। इन वजह से कुल 500/- रूपये लेकर ये तीनो रिक्शा लेकर रूड़की बस अड्डे पर पहुंची। वहा से हरिद्वार बस अड्डे आई और हरिद्वार बस अड्डे से बस पकड़ कर दिल्ली चले गई। दिल्ली से ये तीनों ट्रेन से मथुरा चले गई। मथुरा में पैसे समाप्त हो जाने के कारण वही रेलवे स्टेशन पर बैठी थी।

358 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 757