न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » सफलता » पतंजलि गुरुकुलम से लापता हुआ कक्षा 4 का छात्र, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

पतंजलि गुरुकुलम से लापता हुआ कक्षा 4 का छात्र, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद।आज सुबह पतंजलि गुरुकुलम में पढ़ने वाला कक्षा 4 का छात्र सूर्यांश कश्यप (10 वर्ष), पुत्र ओम प्रकाश कुमार, निवासी संग्रामपुर, थाना तरैया, जिला छपरा (बिहार), विद्यालय की दीवार फांदकर बाहर निकल गया।

पतंजलि के निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा चौकी शांतरशाह पर दी गई सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर बालक एक ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की की ओर जाता दिखा।

तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रुड़की पहुंचकर मिलाप नगर से सूर्यांश को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह अपने परिजनों को याद कर रहा था और बिहार स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था।

सूचना मिलने पर बच्चे के चाचा राजीव कुमार और मामा श्याम प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और हरिद्वार पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

ALSO READ  हरिद्वार: देर रात घाट पर घूमती मिलीं दो नाबालिग, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 8 0
Users Today : 333
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 8 0
Users Today : 333
Users Yesterday : 930