न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा BIG BREAKING:: गौमाता के संरक्षण को धामी सरकार की बड़ी पहल, हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, गौसेवा को मिलेगा नया आयाम!
Home » भ्रमण » “देहरादून से उड़ीसा तक विकास की ज़मीनी हकीकत! PIB का 5 दिवसीय प्रेस टूर, 15 पत्रकार देखेंगे केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का सच”

“देहरादून से उड़ीसा तक विकास की ज़मीनी हकीकत! PIB का 5 दिवसीय प्रेस टूर, 15 पत्रकार देखेंगे केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का सच”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। रविवार को प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित उड़ीसा प्रेस टूर में उत्तराखंड के पत्रकारों का 15 सदस्यीय दल देहरादून से उड़ीसा पहुंचा।

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को नजदीक से दिखाने के उद्देश्य से पीआईबी देहरादून द्वारा यह प्रेस टूर का आयोजन किया है। इस प्रेस टूर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया, स्वतंत्र पत्रकार समेत 15 पत्रकारों को उड़ीसा ले जाया गया है, जहां वे केंद्र सरकार के प्रमुख उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। यह प्रेस टूर PIB की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं विकास गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।

PIB चयनित परियोजना स्थलों पर ऐसे प्रेस टूर आयोजित करता है ताकि पत्रकार देश में चल रही विकास गतिविधियों का सीधा लेखा-जोखा ले सकें। उड़ीसा में पत्रकार केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे औद्योगिक विकास, विकास परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं का दौरा करेंगे।

प्रेस टूर के कंडक्टिंग ऑफिसर श्री संजीव सुंद्रियाल, सहायक निदेशक, पीआईबी देहरादून ने कहा- “यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे राज्य के पत्रकारों को उड़ीसा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की गहन, सटीक और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।”

श्री सुंद्रियाल ने बताया कि इस प्रेस टूर का उद्देश्य है, पत्रकारों को विभिन्न राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं, संस्थानों एवं गतिविधियों का ज़मीनी स्तर पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

प्रेस टूर के शुरुआत में पत्रकारों का दल उड़ीसा के राज्यपाल से मुलाक़ात करेगा। अगले चरण में दल को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट, कट्टक, पारादीप पोर्ट, कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण कराया जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार संग की पूजा-अर्चना

इस दौरान पत्रकारों का दल नंदनकानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी, रघुबरपुर हेरिटेज गांव का भ्रमण भी करेंगा। रघुबरपुर हेरिटेज गांव जो अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस हेरिटेज विलेज में लगभग हर घर में कलाकार रहता है और लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनी कला को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस दौरान उत्तराखंड के पत्रकारों को उड़ीसा में चल रही केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन मीडिया को सरकारी प्रयासों की सटीक, स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने में सहायक होगा, जिससे जनता तक सही सूचना पहुंच सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 2 4
Users Today : 698
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 2 4
Users Today : 698
Users Yesterday : 844