न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा BIG BREAKING:: गौमाता के संरक्षण को धामी सरकार की बड़ी पहल, हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, गौसेवा को मिलेगा नया आयाम!
Home » पर्दाफाश » “रुड़की में शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 बदमाश गिरफ्तार, 8 चोरी के वाहन बरामद—खंडहर में छुपाकर करते थे मॉडिफाई, नशे की लत ने बनाया अपराधी!”

“रुड़की में शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 बदमाश गिरफ्तार, 8 चोरी के वाहन बरामद—खंडहर में छुपाकर करते थे मॉडिफाई, नशे की लत ने बनाया अपराधी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। कोतवाली गंगनहर में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पनियाला-लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 08 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें से 04 वाहन कोतवाली गंगनहर में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते हनी कश्यप पुत्र स्व. मैनपाल कश्यप, निवासी 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार (उम्र 31 वर्ष), सलमान पुत्र मेहरबान, निवासी दून पब्लिक स्कूल के पीछे, हाजी वसी कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की (उम्र 25 वर्ष) व मयंक पुत्र अमरजीत, निवासी कुएं वाली गली, पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (उम्र 20 वर्ष) बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

ALSO READ  "Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 2 3
Users Today : 697
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 2 3
Users Today : 697
Users Yesterday : 844