न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को बड़ी सौगात! सीएम धामी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, इसी सत्र से 50 MBBS सीटों पर होंगे दाखिले, सीमांत क्षेत्र में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं BIG BREAKING:: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार संग की पूजा-अर्चना BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा
Home » भ्रमण » BIG BREAKING:: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार संग की पूजा-अर्चना

BIG BREAKING:: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार संग की पूजा-अर्चना

(शहजाद अली हरिद्वार)पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ पैतृक गांव स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।

अपने गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनसे संवाद कर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। गांव के लोगों ने उनसे मुलाकात कर आत्मीयता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "देहरादून से उड़ीसा तक विकास की ज़मीनी हकीकत! PIB का 5 दिवसीय प्रेस टूर, 15 पत्रकार देखेंगे केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का सच"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 1 3 6
Users Today : 653
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 1 3 6
Users Today : 653
Users Yesterday : 682