न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » पहल » “युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी की बड़ी पहल—प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग”

“युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी की बड़ी पहल—प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ की विधिवत शुरुआत करेंगे। योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके लिए सफलता के बेहतर अवसर तैयार करना है।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज (UPSC/PSC), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित होने वाली CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाएं भी योजना के दायरे में शामिल हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को घर बैठे विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और व्यवस्थित अध्ययन सामग्री मिल सकेगी। योजना के धरातल पर उतरने से प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक बोझ से राहत मिलने के साथ ही आगे बढ़ने का नया मंच उपलब्ध होगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 3 5
Users Today : 352
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 3 5
Users Today : 352
Users Yesterday : 1573