न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » मुलाकात » “होटल अग्निकांड मामले में घिरे शेफ केशव नेगी से मिले CM धामी, बोले—“सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ”

“होटल अग्निकांड मामले में घिरे शेफ केशव नेगी से मिले CM धामी, बोले—“सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केशव नेगी ने संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने शेफ केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी इससे पूर्व दूरभाष पर भी केशव नेगी से वार्ता कर उनका हालचाल जान चुके हैं। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री के सहयोग और संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केशव नेगी ने परिवार सहित मुख्यमंत्री से भेंट कर पुनः धन्यवाद जताया।

ALSO READ  "देहरादून में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य अभिनंदन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 2 5
Users Today : 242
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 2 5
Users Today : 242
Users Yesterday : 1573