न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » अभियान » “हरकी पैड़ी पर ‘महासफाई’ का महासंग्राम! कांवड़ मेला खत्म होते ही 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाने मैदान में उतरी सैकड़ों कर्मचारियों की फौज”

“हरकी पैड़ी पर ‘महासफाई’ का महासंग्राम! कांवड़ मेला खत्म होते ही 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाने मैदान में उतरी सैकड़ों कर्मचारियों की फौज”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/धर्मनगरी हरिद्वार में करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का केंद्र रहा कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद अब नगर निगम के सामने गंगा घाटों को फिर से स्वच्छ और व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से करीब साढ़े चार करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे, जिन्होंने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। मेले के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार सफाई व्यवस्था में जुटी रहीं, लेकिन अब मेला समाप्त होने के बाद हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।नगर निगम ने बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा है और घाटों से कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक का काम तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने खुद हरकी पैड़ी पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाटों को जल्द से जल्द पूरी तरह साफ किया जाए।

नगर आयुक्त के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हुआ है, जिसका अनुमान करीब सात हजार मीट्रिक टन लगाया गया है। नगर निगम की कोशिश है कि विशेष अभियान चलाकर आज रात तक हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों से कूड़ा हटाने का काम पूरा किया जाए।इसके लिए सफाई टीमों को लगातार शिफ्ट में लगाया गया है, ताकि कांवड़ मेले के बाद गंगा घाटों को दोबारा स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित स्वरूप में लाया जा सके

ALSO READ  "जिला कार्यालय में जुटी भाजपा की फौज: मन की बात से लेकर स्वच्छता मिशन तक—कार्यकर्ताओं को दिया जन–जन तक अभियान पहुँचाने का महामंत्र"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 4
Users Today : 361
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 4
Users Today : 361
Users Yesterday : 1573