(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आगामी सोमवती अमावस्या स्नान के दृष्टिगत रविवार सायं हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गंगा आरती में सहभागिता कर मां गंगा से जनपद की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवती स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।








































Users Today : 135
Users Yesterday : 1368






