न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद” “देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा” Haridwar”कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप! गंगा की तेज धारा में बहने लगे दो कांवड़िए, SDRF के जांबाजों ने जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बचाया” “भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना” “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर” “धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट को 30 हेक्टेयर भूमि, पशुपालकों को सब्सिडी, 122 खेल पद और हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी”
Home » कार्यवाही » “अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े बहुचर्चित ऑडियो और वीआईपी विवाद में पूर्व भाजपा विधायक पुलिस हिरासत में, उत्तराखंड की सियासत में मचा हड़कंप, देर रात तक गिरफ्तारी पर सस्पेंस”

“अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े बहुचर्चित ऑडियो और वीआईपी विवाद में पूर्व भाजपा विधायक पुलिस हिरासत में, उत्तराखंड की सियासत में मचा हड़कंप, देर रात तक गिरफ्तारी पर सस्पेंस”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है।हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन देर रात तक गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

अंकिता भंडारी केस से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान सामने आए उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कई कथित हाई प्रोफाइल नेताओं के नाम चर्चा में आए थे।उस समय सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ा था विवाद

उर्मिला सनावर ने स्वयं को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताते हुए कई ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की थीं। इन रिकॉर्डिंग्स में अंकिता भंडारी हत्याकांड और कथित वीआईपी कनेक्शन को लेकर बातचीत होने का दावा किया गया था।ऑडियो सामने आने के बाद हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न धाराओं में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे।

भाजपा नेताओं के नाम आने पर मचा था बवाल

मामले में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम भी चर्चाओं में आया था।विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित वीआईपी के नामों की जांच के लिए सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। वहीं दुष्यंत गौतम पक्ष की ओर से भी देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी ने हिरासत की पुष्टि की

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक को रविवार शाम बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 9
Users Today : 341
Users Yesterday : 651
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 9
Users Today : 341
Users Yesterday : 651