न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » छापेमारी » “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल”

“आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/रुड़की। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति किए जा रहे राशन की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद रुड़की के माडी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि स्पष्ट नहीं थी, जबकि कई पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप लगाई गई थी। इसके अलावा कई खाद्य सामग्रियों पर निर्माण और समाप्ति तिथि का उल्लेख भी नहीं मिला।निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी कार्य करते पाए गए, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सामने आया कि गोदाम में खाद्य सामग्री के भंडारण के लिए आवश्यक तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी।डीएम ने बताया कि दिसंबर और जनवरी के अंडों समेत अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और आपूर्तिकर्ता द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रोककर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए।

Share This
ALSO READ  "रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 9 1
Users Today : 55
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 9 1
Users Today : 55
Users Yesterday : 1393