न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस! BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का सख्त एक्शन, निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं! युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा
Home » निर्देश » “कांवड़ मेले में हाई अलर्ट! बैरागी कैंप पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, ड्रोन निगरानी के साथ दिए सख्त निर्देश”

“कांवड़ मेले में हाई अलर्ट! बैरागी कैंप पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, ड्रोन निगरानी के साथ दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पार्किंग की सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थल पर वाहनों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए साथ ही पेयजल के लिए लगाए गए स्टैंड पेस्टो के पानी की निकासी के लिए की जाए उचित व्यवस्था।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से पार्किंग क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाए। कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

ALSO READ  बड़े नालों की जेसीबी से सफाई के निर्देश, 12 बाढ़ चौकियां 15 जून से पहले होंगी सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 1 2 4
Users Today : 27
Users Yesterday : 456
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 1 2 4
Users Today : 27
Users Yesterday : 456