न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » निर्देश » बड़े नालों की जेसीबी से सफाई के निर्देश, 12 बाढ़ चौकियां 15 जून से पहले होंगी सक्रिय

बड़े नालों की जेसीबी से सफाई के निर्देश, 12 बाढ़ चौकियां 15 जून से पहले होंगी सक्रिय

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने आपदा प्रबंधन सभागार में नियंत्रण कक्ष की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को समय रहते कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले की सभी 12 बाढ़ चौकियां 15 जून से पहले पूरी तरह से सक्रिय कर दी जाएं।

उन्होंने मानव संसाधन और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी एसडीएम को क्षेत्रीय निरीक्षण करने के आदेश दिए।

बैठक में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 29 जलभराव स्थलों की समय रहते सफाई कराने और बड़े नालों की जेसीबी से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

पीडब्ल्यूडी, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य व सिंचाई विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए नदी तटवर्ती एवं निचले इलाकों में निवासरत आबादी के चिन्हांकन व अस्थायी आश्रयों की व्यवस्था के निर्देश दिए।

साथ ही इन क्षेत्रों में लाल मार्किंग कर खतरे को स्पष्ट करने को कहा।सिंचाई एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को क्षतिग्रस्त व कमजोर तटबंधों और कलवर्ट्स की मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र 24×7 कार्यरत है और किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती है।

आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9528250926, 9068197350, 01334-223999 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, पीडी के.एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सीईओ के.के. गुप्ता, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पॉवर, एसडीआरएफ आशीष त्यागी, एनडीआरएफ आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश"

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 0 2
Users Today : 658
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 0 2
Users Today : 658
Users Yesterday : 1097