न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच BIG BREAKING:: देहरादून के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! नए CDO डॉ. दीपक सैनी ने संभाली कमान, पांच सूत्रीय एजेंडे से बदलेंगे विकास की तस्वीर BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात! BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश BIG BREAKING:: चारधाम परियोजना को रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » “केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की उलटी गिनती शुरू: 7–8 फरवरी को केदारपुरी में महा-निरीक्षण, डीएम प्रतीक जैन सख्त, हर विभाग को सौंपे गए अहम दायित्व”

“केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की उलटी गिनती शुरू: 7–8 फरवरी को केदारपुरी में महा-निरीक्षण, डीएम प्रतीक जैन सख्त, हर विभाग को सौंपे गए अहम दायित्व”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 के सफल संचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 07 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक श्री केदारनाथ धाम (केदारपुरी) में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग, केदारपुरी एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक की समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा, ताकि यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं।जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत एवं तहसीलदार ऊखीमठ को यात्रा मार्ग पर स्थित समस्त दुकानों का निरीक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड गुप्तकाशी को पैदल यात्रा मार्ग की मरम्मत, बेंच, कूड़ादान, डण्डी-कण्डी काउंटर, तप्तकुण्ड आदि कार्यों के लिए आंगणन गठित कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को यात्रा रूट की सुरक्षा, आपदा पूर्व तैयारी तथा संवेदनशील वृक्षों के कटान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि रुद्रप्रयाग को रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करने को कहा गया है।

विद्युत वितरण खण्ड रुद्रप्रयाग को विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण, जल संस्थान को जल, प्याऊ, चरियां एवं स्टैंड पोस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को डंडी-कंडी काउंटर (गौरीकुण्ड) एवं यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  “बागेश्वर में दूध की धारा को मिली नई रफ्तार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का कमेड़ी से क्षेत्रपाल तक सख्त निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम भुगतान और 50 हजार आय लक्ष्य का मंत्र”

जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रीपेड काउंटरों का निरीक्षण एवं चिन्हांकन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत को यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, ट्रेचिंग ग्राउंड एवं कूड़ादान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/सोनप्रयाग को सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस चेक पोस्ट सुदृढ़ करने को कहा गया है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को घोड़े-खच्चरों के संचालन एवं उनके मेडिकल परीक्षण, उप प्रभागीय वनाधिकारी को वन भूमि संबंधी निरीक्षण, जिलापूर्ति अधिकारी को रहने एवं खाने की व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ को पंचायत स्तरीय साफ-सफाई एवं कूड़ादान व्यवस्था, तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सुविधाएं, मेडिकल कैंप एवं चेकअप पोस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम को आवासीय एवं टेंट व्यवस्था तथा सुलभ इंटरनेशनल को यात्रा मार्ग की साफ-सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उक्त सभी व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निरीक्षण के दौरान अपने विभाग से संबंधित समस्त सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

साथ ही, पैदल यात्रा मार्ग के निरीक्षण के उपरांत सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना, समस्त औपचारिकताओं एवं अभिलेखों सहित, तीन दिवस के भीतर यात्रा व्यवस्था सेल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 0 9
Users Today : 793
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 0 9
Users Today : 793
Users Yesterday : 941