न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सराहना » “विधायक आदेश चौहान की मौजूदगी में किड्स अकादमी स्कूल बना नन्हे वैज्ञानिकों का केंद्र। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच ने बटोरी सराहना”

“विधायक आदेश चौहान की मौजूदगी में किड्स अकादमी स्कूल बना नन्हे वैज्ञानिकों का केंद्र। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच ने बटोरी सराहना”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। कस्बा बहादराबाद स्थित किड्स अकादमी जूनियर हाई स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को एक नया मंच प्रदान किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने मॉडल, पोस्टर तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान, पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष राणा नंद लाल तथा किड्स अकादमी जूनियर हाई स्कूल के निदेशक दिनेश चौहान ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान का विद्यालय के निदेशक दिनेश चौहान,गौरव चौहान तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शताक्षी चौहान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विज्ञान विषय का अध्ययन जितना आवश्यक है, उससे भी अधिक जरूरी वैज्ञानिक सोच का विकास करना है। उन्होंने छात्रों को संसाधनों के समुचित उपयोग की आदत डालने पर बल दिया और कहा कि छात्रों में विज्ञान के प्रति आकर्षण, जागरूकता और प्रेरणा उत्पन्न करना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है, जिसमें टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। विज्ञान मानव जीवन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसे आयोजन लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को समझाने का माध्यम बनते हैं।प्रधानाचार्या शताक्षी चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर नए वैज्ञानिक प्रयोग करने चाहिए। इससे विज्ञान के प्रति उनकी समझ और रुचि दोनों बढ़ती हैं।प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स और स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े अनेक आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया, जिससे अभिभावक और अतिथि काफी प्रभावित हुए।

ALSO READ  “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में हरिद्वार का चमकता सितारा: ऋषिकुल मैदान में सजे भव्य सहकारिता मेले ने जीता जनमानस का दिल, विशिष्ट अतिथियों ने की ऐतिहासिक आयोजन की जोरदार सराहना”

कार्यक्रम के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट मॉडलों के लिए अन्वी गौर को प्रथम, प्रियंशी प्रजापति को द्वितीय तथा यान्शिका को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए

इस अवसर पर किड्स अकादमी स्कूल के सचिव समलेश चौहान, प्रबंध समिति सदस्य गौरव चौहान तथा अध्यापकगण कु.शीतल पालीवाल, आंचल प्रजापति, ज्योति प्रजापति, विजेता सिंह, रेनू यादव, कीर्ति, अंशु शर्मा, अनन्या, अवंतिका, सोनिया, अमित स्टाफ सदस्य और सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861