न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » संदेश » “मुख्यमंत्री धामी धान रोपाई कर बने जन-नेता के प्रतीक, ‘हुड़किया बौल’ के संग सांस्कृतिक गौरव और कृषक सम्मान का दिया संदेश”

“मुख्यमंत्री धामी धान रोपाई कर बने जन-नेता के प्रतीक, ‘हुड़किया बौल’ के संग सांस्कृतिक गौरव और कृषक सम्मान का दिया संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में शनिवार को एक विशेष दृश्य देखने को मिला जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अपने खेत में धान की रोपाई करते नजर आए। यह दृश्य न केवल उनके पुराने दिनों की यादों को ताजा करने वाला था, बल्कि किसानों के प्रति उनके आदर और समर्पण की सशक्त अभिव्यक्ति भी बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके त्याग व परिश्रम को नमन करना हम सबका दायित्व है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेतों में उतरकर उन्हें अपने बचपन और पूर्व के कृषि जीवन की यादें फिर से जीवंत हो गईं।

उन्होंने किसानों की भूमिका को केवल उत्पादन तक सीमित न मानते हुए, उन्हें संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन के संवाहक भी बताया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपरा “हुड़किया बौल” का गायन कर भूमिया देवता, इंद्र देव और मेघ देव की वंदना की। यह आयोजन किसानों और क्षेत्रीय जनता के लिए भावनात्मक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव ने न केवल कृषकों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण का भी संदेश दिया।मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखण्ड की ग्रामीण संस्कृति, लोक विरासत और कृषि जीवन के महत्व को सशक्त रूप में उजागर करती है।यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने की दिशा में भी प्रेरक साबित होगा।

ALSO READ  "बेरोजगारों–किसानों को पहले ऋण, लापरवाह बैंकों पर सख़्ती! सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश, अनुपस्थित बैंकों को कारण बताओ नोटिस — मुख्य विकास अधिकारी का दो टूक संदेश: “अब बहाने नहीं, ज़मीनी लाभ चाहिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 9
Users Today : 847
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 9
Users Today : 847
Users Yesterday : 702