न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » लोकार्पण » आरोग्यम अस्पताल में आधुनिक आईसीयू और कैथ लैब की सौगात, मंत्री धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण – रुड़कीवासियों को मिली बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

आरोग्यम अस्पताल में आधुनिक आईसीयू और कैथ लैब की सौगात, मंत्री धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण – रुड़कीवासियों को मिली बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरोग्यम अस्पताल, करौंदी (दिल्ली-देहरादून राजमार्ग) में 54 बैड के अत्याधुनिक आईसीयू और कैथ लैब का लोकार्पण उत्तराखंड सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें गढ़वाली लोक संस्कृति ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. रावत ने अस्पताल की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्रीय जनता के लिए बड़ी सौगात है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।अस्पताल के ट्रस्टी संदीप केडिया ने जानकारी दी कि आरोग्यम अस्पताल पिछले 11 वर्षों से निरंतर मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है। संस्थान में नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स पहले से ही संचालित हो रहे हैं, जहां से छात्र देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।एक अन्य ट्रस्टी संजय सिकारिया ने बताया कि जल्द ही अस्पताल परिसर में 100 बैड का एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज और आगामी दो वर्षों में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।समारोह का समापन महाप्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों के प्रति आभार प्रकट कर किया गया। इस सफल आयोजन में संस्थान के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ALSO READ  "कपकोट में धामी का जबरदस्त विकास धमाका! 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जनसैलाब ने किया ऐतिहासिक स्वागत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861