न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की नवाचार पर नजर: ग्रामोत्थान रीप परियोजना की गहन समीक्षा, अधिकारियों को जमीनी सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की नवाचार पर नजर: ग्रामोत्थान रीप परियोजना की गहन समीक्षा, अधिकारियों को जमीनी सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आज ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित इनोवेटिव सीबीओ (सामुदायिक आधारित संगठन) स्तरीय उद्यमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य परियोजना की अभिनव गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना तथा लाभार्थियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर समाधान हेतु विस्तृत चर्चा करना था।समीक्षा बैठक में नारसन विकासखंड से तीन इनोवेटिव गतिविधियों के लाभार्थी और उनके संबंधित सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। लाभार्थियों ने अपनी गतिविधियों को संचालित करने में आने वाली समस्याओं, उनके निवारण के लिए सुझावों और भविष्य की वे-फॉरवर्ड रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।सीडीओ महोदया के साथ, रेखीय विभाग के अधिकारीगण— जिनमें मुख्य उद्यान अधिकारी, डेयरी विभाग और डेप्युटी सीवीओ शामिल थे—ने भी प्रतिभाग किया । बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी तथा नारसन विकासखंड स्तरीय रीप और एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की पूरी टीम ने भी प्रतिभाग किया।

चर्चा के उपरांत, सीडीओ श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने परियोजना की प्रगति को देखते हुए रेखीय विभाग के अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी नारसन विकासखंड के इन इनोवेटिव उद्यमों का भौतिक भ्रमण करेंगे। इस भ्रमण के दौरान वे गतिविधियों के संचालन में आ रही समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सीडीओ ने निर्देशित किया कि यह विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही उनके (सीडीओ) समक्ष प्रस्तुत की जाए, ताकि प्राप्त तथ्यों के आधार पर इन उद्यमों को मजबूती प्रदान करने और गति देने के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनाई जा सके। यह पहल लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और परियोजना के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

ALSO READ  “हरिद्वार में राजस्व बढ़ाने का मेगा मिशन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त फरमान, अवैध शराब-खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा, हर विभाग को 100% लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861