न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद रामलीला में पत्थरबाजी से हड़कंप, अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने उठाई कार्रवाई की मांग; पुलिस वीडियो-फोटो खंगालने में जुटी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें BIG BREAKING:: हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे! BIG BREAKING:: पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीएम धामी ने किया पूर्वजों को नमन, तर्पण कर मांगा पितरों का आशीर्वाद!
Home » निर्देश » “गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक मो. शहजाद, हालात का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील”

“गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक मो. शहजाद, हालात का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे लक्सर विधानसभा क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लक्सर विधायक मो. शहजाद ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने रामपुर रायघटी, रणजीतपुर, शौपरी (शिवपुरी) सहित कई गांवों में पहुंचकर वहां की परिस्थितियों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।दौरे के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा और पहाड़ी इलाकों से आ रहे तेज जल प्रवाह के कारण गंगा का जलस्तर सामान्य से अधिक बढ़ा है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात की गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।विधायक मो. शहजाद ने कहा, “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं और सरकार हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।ग्रामीणों ने विधायक के दौरे की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की आशंका के बीच उनका गांव आना और समस्याओं को तुरंत सुनकर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देना उनके लिए राहत भरा कदम है। इस मौके पर विधायक ने सभी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मिलकर और संयम से इस स्थिति का सामना किया जा सकता है।इस दौरान विधायक के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे से न केवल प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई।

ALSO READ  "अब ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों की खैर नहीं!आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी हाईटेक नैनीताल पुलिस। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन होगा सुरक्षित व जाम-मुक्त"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 4 9 5 4
Users Today : 1674
Users Yesterday : 632

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 4 9 5 4
Users Today : 1674
Users Yesterday : 632