
“हरिद्वार में नेपाल सांसद डॉ अमरेश सिंह का भव्य आगमन: गौशाला में सेवा कर दिया आस्था का संदेश, भारत-नेपाल रिश्तों को बताया अटूट—“सीमा अलग, संस्कृति और दिल एक”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के साथ नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह, कैबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने श्री कृष्णायन गौशाला में भ्रमण करते हुए गौ—वंश को गुड़ खिलाकर गौ सेवा करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान तमाम समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।






















