न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » संदेश » “कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा—प्रशिक्षण महाभियान 2026 से संगठन को नई धार, विकास तिवारी का बड़ा संदेश”

“कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा—प्रशिक्षण महाभियान 2026 से संगठन को नई धार, विकास तिवारी का बड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद।।भारतीय जनता पार्टी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का हरिद्वार जिले मे शिवालिक नगर मंडल से शुभारंभ कर दिया है। नवोदय नगर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संबोधन में विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देती है। पार्टी संगठन का जब भी नवगठन होता है,तो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग मे जानकारी दी जाती है। भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी ऐसे प्रकल्पों के कारण ही बनी है। इसकी शुरुआत 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से हो गई थी और बाद मे 1980 मे वो भाजपा के रूप मे सामने आयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे आमजन से सतत संपर्क मे रहे और पार्टी की नीति अनुसार कार्य करते रहे। आईटी/सोशल मीडिया के उपयोग की आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा भी की गई।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान मंडल महामंत्री पंकज चौहान जिला मंत्री ऋतु ठाकुर,व अंशुल शर्मा देव विख्यात भाटी पंकज चौहान मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सिंह व गौरव कपिल,मंडल मंत्री निशा मलिक, अंशिका मिश्रा व गौरव रौतेला, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक गौरव गुजर, मंडल आई.टी. संयोजक प्रणय चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, कार्यकारिणी सदस्य लजे राम शर्मा, चारू शुक्ला, राकेश राणा, नीतू चौधरी, रिंकु कृष्णा, बबलू गौंड, , रिचा शर्मा, रीना नेगी, संदीप मैठाणी, अनीता वर्मा, राजेश बालियान, रवि वर्मा, शीला देवी, ईशा शर्मा, तिलक कुमार वशिष्ठ का स्वागत अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सभासद अजय मलिक, मनीषा त्यागी, विशाल सिंह, मुकेश रावत, बिना कोटनाला, पुष्पा पाल, डॉ कमल, ममता नौटियाल, अंकित मिश्रा, रविन्द्र उनियाल,ऋषभ शर्मा, रितेश गौड, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, विनित गर्ग, महेंद्र शर्मा, अरविंद, पुष्पेन्द्र गुप्ता, प्रमोद डोभाल, दिनेश चौहान,हरिकेश चौहान, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र चौहान, व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

ALSO READ  “ऋषिकेश में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश: C. P. Radhakrishnan ने एम्स दीक्षांत में युवा डॉक्टरों को दी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, All India Institute of Medical Sciences Rishikesh बना उम्मीदों का केंद्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496