न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » मुकदमा » BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। यह मुकदमा अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

ALSO READ  एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज FIR में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

ALSO READ  बुग्गावाला तेलपुरा गांव में पेड़ माफियाओं का कहर: रात के अंधेरे में काट डाले आम के 14 हरे-भरे पेड़, वन विभाग ने लिया कब्जे में, ठेकेदार और खेत मालिक पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

FIR दर्ज होने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच करेगी।

ALSO READ  फर्जी अश्लील वीडियो कांड: विधायक उमेश कुमार ने भाजपा नेता समेत 6 पर कराया मुकदमा, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी वायरल करने का आरोप

मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर तय होगी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर हलचल बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496