(शहजाद अली हरिद्वार)टिहरी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 7 जून की घटना में मृत दलित युवक केतन लाल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इससे पहले नरेंद्रनगर में पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया, जिस पर सांसद और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष उठाएंगे।
काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने उनके काफिले की चार गाड़ियों को देवल गांव जाने की अनुमति दी। देर शाम गांव पहुंचने पर सांसद ने पीड़ित परिवार से बंद कमरे में बातचीत की। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल तैनात रहा।








































Users Today : 179
Users Yesterday : 861






