न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » मुकदमा » देहरादून में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का वांछित गैंगस्टर घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

देहरादून में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का वांछित गैंगस्टर घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौकशी के मामले में लंबे समय से वांछित गैंगस्टर रईस घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ की कार्रवाई इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर चौक की ओर से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक लेकर चाय बागान की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़कर चाय बागान की ओर भागने लगे।

पुलिस के मुताबिक पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रईस के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि उसका साथी नवाब फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, नायलॉन की रस्सी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान का इस्तेमाल गौकशी के लिए किया जाना था।

घायल रईस सहारनपुर का गैंगस्टर बताया गया है और प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गौकशी की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ टी-स्टेट और आसपास के क्षेत्र में आवारा गोवंश की रेकी कर गौकशी की योजना से आया था।

ALSO READ  शांतरशाह में जमीन पर फर्जीवाड़ा:मृत महंत के नाम पर बनी फर्जी रसीद! तेजपाल सिंह व बेटों पर जमीन हड़पने का आरोप, जनता बोली– "धोखेबाज़ों को तुरन्त जेल भेजो"

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा, कांस्टेबल रवि शंकर, पंकज कुमार और श्रीकांत मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033