न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान
Home » सम्मान » “कांवड़ मेले के ‘सेवा योद्धाओं’ का सम्मान, एसपीओ के जज्बे को मिला पुलिस का सलाम”

“कांवड़ मेले के ‘सेवा योद्धाओं’ का सम्मान, एसपीओ के जज्बे को मिला पुलिस का सलाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में बहादराबाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों एसपीओ के सम्मान में कोतवाली बहादराबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले एसपीओ को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा एसपीओ के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ एसपीओ की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी एसपीओ ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं शिवभक्तों की सहायता में सराहनीय योगदान दिया। सम्मान समारोह के उपरांत सभी ड्यूटीरत एसपी ओके लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसपीओ के साथ भोजन कर उनके सेवाभाव एवं सहयोग के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

ALSO READ  देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 2 7
Users Today : 754
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 2 7
Users Today : 754
Users Yesterday : 786