न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » अलर्ट » “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें”

“देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 01 एवं 02 जुलाई, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 3
Users Today : 284
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 3
Users Today : 284
Users Yesterday : 398