न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » मुकदमा » BIG BREAKING”गायों की मौत पर मचा बवाल! पुलिस का शिकंजा, करण पंडित पर मुकदमा… दफन शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम”

BIG BREAKING”गायों की मौत पर मचा बवाल! पुलिस का शिकंजा, करण पंडित पर मुकदमा… दफन शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्कार्पियो की टक्कर से तीन गायों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। वहीं मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। दफनाए जा चुके तीनों गायों के शवों को बाहर निकलवाकर पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया है।

ALSO READ  हरिद्वार में बिसलेरी का पानी और नामी होटल का पनीर फेल: शिवालिक नगर से बहादराबाद तक छापेमारी, 120 बोतलें सीज, रेस्टोरेंट्स पर मुकदमे, शहर में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात बैरागी कैंप में ओमपुल से आगे एक स्कार्पियो ने सड़क के पास मौजूद तीन गायों को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों गायों की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गायों के शव सड़क से हटवाए थे। बाद में गोसेवा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में तीनों शवों को सम्मानपूर्वक दफना दिया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो को घुड़सवार पुलिस लाइन के पीछे से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक वाहन करण शर्मा के नाम पंजीकृत है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी वाहन करण के ही चलाने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

ALSO READ  "छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों का खेल! हरिद्वार के 19 स्कूल-कॉलेजों पर FIR, अब खुलेगा घोटाले का पूरा काला चिट्ठा"

पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पहले दफनाए जा चुके तीनों गायों के शवों को निकलवाया और उनका पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इधर, कांग्रेस नेताओं ने सीओ सिटी से मुलाकात कर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522