न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » मिशन » BIG BREAKING:“2027 की जीत का मिशन शुरू! बूथ पर भाजपा का फोकस, हर कार्यकर्ता की होगी डिजिटल निगरानी—संगठन मजबूत करने मैदान में उतरी पार्टी”

BIG BREAKING:“2027 की जीत का मिशन शुरू! बूथ पर भाजपा का फोकस, हर कार्यकर्ता की होगी डिजिटल निगरानी—संगठन मजबूत करने मैदान में उतरी पार्टी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की ओर से शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय जगजीतपुर में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सत्यापन और डिजिटल संगठनात्मक व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र बूथ सशक्तिकरण है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के फैसलों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया।

ALSO READ  "उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती: ‘यू कोट, वी पे’ योजना से सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चौखुटिया से डीडीहाट तक मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ इलाज"

प्रदेश आईटी संयोजक प्रांजल कन्नौजिया ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण की प्रक्रिया ‘सरल ऐप’ के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सत्यापन सरल ऐप पर किया जा रहा है। मंडल महामंत्रियों को अपने-अपने बूथों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला भाजपा सहप्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को कार्यकर्ता लाभार्थियों तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 की जीत का रास्ता बूथ से होकर जाएगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक लव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया जाएगा और अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सक्रिय केंद्र बनाना है।

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा समय-समय पर संगठनात्मक अभियान चलाती है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सत्यापन कर उनकी जानकारी सरल ऐप पर अपडेट की जा रही है, जिससे संगठनात्मक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

ALSO READ  मिशन 2027 की तैयारी तेज: विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का भव्य स्वागत

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों ने वर्ष 2027 तक प्रत्येक बूथ को डिजिटल एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व महापौर मनोज गर्ग, संजय सहगल, जितेंद्र चौधरी, उमेश चंद जोशी, आशु चौधरी, संदीप अग्रवाल, लोकेश पाल, जसवीर बसेड़ा, प्रीति गुप्ता, संजीव कुमार, प्रताप प्रधान, कैलाश भंडारी, रेनू शर्मा, शिवम त्यागी, पृथ्वी सिंह राणा, अश्वनी कांबोज, कन्हैया केवड़िया, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, बलवंत पंवार, प्रमोद चौहान, रविन्द्र चौधरी, लक्ष्मण सिंह नागर, पवन कपूर, चित्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522