न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » दहशत » BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर

BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर

(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला। बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले दो दिनों से गांव के आसपास गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है। शुक्रवार देर रात गुलदार एक बार फिर आबादी में घुस आया और एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ  "हरिद्वार में बीएचईएल टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से मची सनसनी! सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी के पास दिखा खूंखार शिकारी, रातभर दहशत में रहे निवासी — वन विभाग ने की कांबिंग, कैमरे लगाए जा रहे ट्रैप"

ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार देर रात गांव में दाखिल हुआ और घरों के पास घूम रहे एक कुत्ते पर हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग निकला। हालांकि, तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी।
ALSO READ  BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा

ग्रामीण ब्रजमोहन, कुलदीप, सुशील सहगल, अमीचंद, सुभाष और दीपक ने बताया कि लगातार दूसरे दिन गुलदार के गांव में आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों और महिलाओं को घर से अकेले बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, जबकि कई ग्रामीण रातभर जागकर बारी-बारी से गांव में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ALSO READ  "मिस्सरपुर में सड़क पर उतरे दो हाथी, स्कूल बस के करीब पहुंचने से मची अफरा-तफरी ???? — बच्चों में दहशत, लकसर रोड पर देर तक जाम रहा ट्रैफिक"

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी के बीच लगातार हो रही गुलदार की आमद लोगों के लिए खतरे की घंटी है।
ALSO READ  “गुडविल स्कूल बना जुल्मगाह: 7वीं के छात्र अलमाज की बेरहमी से पिटाई ने शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार, परिजनों में दहशत—बच्चे की सुरक्षा पर मंडराया बड़ा संकट”

खानपुर रेंज के रेंजर प्रियांशु पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522