न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » दहशत » “हरिद्वार में बीएचईएल टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से मची सनसनी! सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी के पास दिखा खूंखार शिकारी, रातभर दहशत में रहे निवासी — वन विभाग ने की कांबिंग, कैमरे लगाए जा रहे ट्रैप”

“हरिद्वार में बीएचईएल टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से मची सनसनी! सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी के पास दिखा खूंखार शिकारी, रातभर दहशत में रहे निवासी — वन विभाग ने की कांबिंग, कैमरे लगाए जा रहे ट्रैप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीएचईएल टाउनशिप के सेक्टर-4 में देर रात एक तेंदुए (लैपर्ड) के दिखाई देने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ सेक्टर-4 स्थित डिस्पेंसरी के पास देखा गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय जब कुछ लोग टहलने निकले थे, तभी अचानक उन्होंने झाडि़यों के पास हरकत देखी। टॉर्च की रोशनी डालने पर तेंदुआ दिखायी दिया, जिसके बाद लोग घबराकर घरों की ओर भागे और कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग शुरू की गई। टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान भी मिलने की पुष्टि की है। विभाग ने निवासियों से अपील की है कि वे रात के समय घरों से बाहर न निकलें और बच्चों व पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएचईएल क्षेत्र में झाडि़यों और सुनसान इलाकों की अधिकता के कारण वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है। कुछ लोगों ने तेंदुए के वीडियो भी मोबाइल में कैद किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं और यदि तेंदुआ दोबारा दिखता है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ALSO READ  “रात के अंधेरे में बस्ती में घुसा गुलदार! हरिद्वार की सुभाष नगर कॉलोनी में दहशत, कुत्तों पर हमला कैमरे में कैद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253