न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हड़कंप » “देहरादून में तड़के बड़ा हादसा! आराघर बैरियर पर चेकिंग ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी, आरोपी चालक गिरफ्तार”

“देहरादून में तड़के बड़ा हादसा! आराघर बैरियर पर चेकिंग ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी, आरोपी चालक गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। रविवार तड़के देहरादून में आराघर बैरियर पर चेकिंग ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर एक थार चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चढ़ा दिया। हादसे में 03 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है।राजधानी सुरक्षा सेवामिलावटी खाद्य जाँच

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 3:45 बजे आराघर टी-जंक्शन पर तैनात सिपाही सुगनपाल, सचिन और कमला प्रसाद वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक काली थार (चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर, निवासी ईसी रोड, डालनवाला) को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने रोकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे तीनों पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बैरिकेड बंद कर आरोपी को काबू में ले लिया। आरोपी मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

ALSO READ  बंद पड़े मकान में बड़ी चोरी: चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवरात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930